ABVP SOL इकाई को नया नेतृत्व, अनुराग चौधरी बने नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के सत्र 2025–26 के लिए आज आयोजित घोषणा कार्यक्रम में अनुराग चौधरी को सर्वसम्मति से इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में की गई। अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करते हुए अनुराग चौधरी ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन, समाज और छात्रहित के प्रति एक संकल्प है। उन्होंने संगठन के वरिष्ठों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ABVP ने उन्हें संस्कार, अनुशासन और दायित्वबोध के साथ काम करना सिखाया है। अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक सामान्य विद्यार्थी के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय आने के बाद ABVP से जुड़कर उन्हें सेवा और नेतृत्व की स्पष्ट दिशा मिली। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि ABVP केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है, जहाँ से जागरूक, संवेदनशील और प्रतिबद्ध नेतृत्व तैयार होता है। अनुराग चौधरी ने भरोसा दिलाया कि ABVP की SOL इकाई हर विद्यार्थी की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि संगठन विद्यार्थियों से जुड़ी शैक्षणिक, प्रशासनिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा और छात्रहित से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।
Previous Post Next Post