डीयू के रोजगार मेले में SOL छात्रों को शामिल न किए जाने के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 20 मार्च 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में मुक्त शिक्षा विद्यालय (SOL) के विद्यार्थियों को शामिल न करने के निर्णय के विरोध में आज अधिष्ठाता छात्र कल्याण(DSW) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभाविप यह मानती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा SOL के छात्रों को रोजगार मेले से बाहर रखना पूर्णतः भेदभावपूर्ण और छात्र हितों के विरुद्ध है। SOL के विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए। ध्यातव्य हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय 20 मार्च 2026 को छात्रों के लिए एक केंद्रीकृत रोजगार मेले का आयोजन कर रही है और विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश में यह लिखा गया था कि SOL के छात्र इस मेले के लिए योग्य नहीं है इसके विरोध में अभाविप ने आज आंदोलन किया और अधिष्ठाता छात्र कल्याण को ज्ञापन सौंपा। अधिष्ठाता प्रो रंजन त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को ये आश्वासन दिया कि जो भी SOL के छात्र इस रोजगार मेले में आना चाहते है हम उनको आने की अनुमति देंगे और भविष्य में हम ऐसी समस्या किसी भी छात्र के साथ आने नहीं देंगे
अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का यह निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। एस.ओ.एल के विद्यार्थी भी समान रूप से प्रतिभाशाली हैं और उन्हें रोजगार के अवसरों से वंचित करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अभाविप इस प्रकार के किसी भी भेदभाव को सहन नहीं करेगी आज प्रशासन ने SOL के छात्रों रोजगार मेले में जाने की जो अनुमति दिया है हम इस निर्णय का स्वागत करते है। यह छात्र समुदाय की जीत है।
Previous Post Next Post